1
1
लुंबिनी को विश्वस्तरीय पहचान, किसान- युवाओ को प्राथमिकता-रासपा प्रत्याशी का स्पष्ट एजेंडा तोफीक
झेत्र नम्बर पाच के प्रत्यासी और पहली बार राजनीति मैदान मे उतरे तौफीक अहमद ने एक प्रेस वार्ता के दोरान कहा कि अपने पहले एजेंडे के रूप में लुंबिनी को विश्वस्तरीय पर्यटन हब बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि लुंबिनी केवल नेपाल नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति और आस्था का प्रतीक है। यहां आधारभूत संरचना का विकास, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन उनकी प्राथमिकता होगी , शिक्षा और स्वास्थ्य को दूसरा प्रमुख मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इन दोनों क्षेत्रों में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। व्यवस्थित नीति, संसाधनों की उपलब्धता और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ,कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण किसानों की समस्याओं को भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया। समय पर खाद उपलब्ध न होने से किसानों को होने वाली परेशानियों का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है।युवा सशक्तिकरण और बेरोजगारी के मुद्दे पर तौफीक अहमद ने कहा कि स्वयं युवा होने के नाते वे युवाओं की चुनौतियों को समझते हैं। रोजगार, कौशल विकास और नए अवसर सजन किए जायेंगे.पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एक युवा और शिक्षित चेहरे को अवसर देना परिवर्तन की दिशा में मजबूत कदम है। उनका कहना है कि वे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि ठोस कार्ययोजना के साथ जनता के बीच आए हैं। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.