Popular Posts

विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल से चंचाई माता मंदिर छठ घाट के सुंदरीकरण का हुआ शुभारंभ



आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित अति प्राचीन चंचाई माता मंदिर परिसर के छठ घाट के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे।
छठ घाट सुंदरीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन उमेश त्रिपाठी एवं संतोष पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, दीपक बाबा, रवि वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, सीएनडीएस के कार्यकारी संस्था के जेई सत्येंद्र विश्वकर्मा, राम आशीष त्रिपाठी, पप्पू खान, सुभाष यादव प्रेम जयसवाल, नीरज जायसवाल, हरिनारायन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ऋषी त्रिपाठी ने बताया कि चंचाई माता मंदिर परिसर स्थित छठ घाट के सुंदरीकरण की मांग मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल करते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर इस कार्य को स्वीकृति दिलाई, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्य से छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन और भी व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *