1
1
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर इन दिनों नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। सीमा पार कस्टम और जांच प्रक्रिया के कारण सैकड़ों ट्रक अपनी बारी का चार से पाँच दिनों से इंतजार कर रहे हैं। नेपाल से खाली भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबर के कुछ मालवाहक ट्रक, सुनौली और नौतनवा के आसपास स्थित गोदामों से माल लोड कर सीधे बॉर्डर पहुंच जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये वाहन पहले से लाइन में खड़े भारतीय ट्रकों को दरकिनार कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। शुक्रवार की रात लाइन में कई दिनों से खड़े भारतीय ट्रक चालकों ने इसका जमकर विरोध किया। उनका कहना है कि नियम सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी वाहन को विशेष छूट नहीं दी जानी चाहिए। विरोध बढ़ता देख सोनौली कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए ऐसे वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने नेपाल से खाली आकर भारतीय क्षेत्र में माल लोड करने वाले सभी ट्रकों को अब पहले से लगी कतार के पीछे ही खड़ा होना होगा। बिना लाइन के सीधे बॉर्डर तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ नेपाली मालवाहक चालक और ट्रांसपोर्टर ने क्षेत्राधिकारी से भी मिले।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी वाहनो के लिए एक ही नियम है। ट्रक लाइन से ही नेपाल जाएगी।जो नियम के विरुद्ध पाया गया उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।