Popular Posts

भैरहवा कैसिनो गोलीकांड में नेपाल पुलिस ने नाम किया सार्वजनिक गोलीबारी में भारतीय अपराधियों की तलाश शुरू

सोनौली
भैरहवां के होटल निर्वाणा कसीनो में विगत माह हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल सभी आरोपी भारतीय नागरिक हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भारत के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनमें मऊ जिला निवासी शिवनाथ सिंह , गोरखपुर जिले के विश्वजीत यादव, देवरिया जिले के राजू सिंह तथा बाबू, गोरखपुर जिले के निवासी निरंजन सिंह और गोरखपुर जिले के प्रभात राय शामिल थे । घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए नेपाल सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज कर दिया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। नेपाल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इन आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या नेपाल पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *