Popular Posts

नगर पंचायत सोनौली में मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, हरि नारायण और रवि वर्मा का हुआ स्वागत

नगर पंचायत सोनौली में तीन मनोनीत सभासद का चयन शासन स्तर पर किया गया है, इस लिस्ट में इस बार नगर के तेज तर्रार युवा भाजपा नेता रवि वर्मा एवं भाजपा के तेज तर्रार नेता हरिनारायण लोधी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल को नगर पंचायत सोनौली का मनोनीत सभासद नियुक्त किया गया है।

वही जैसे ही शासन की लिस्ट में नगर के तीनो मनोनीत सभासद का नाम प्रकाशित हुवा तो उनको बधाई देने वालो का ताँता लग गया। इस दौरान तीनो मनोनीत सभासद नें अपनी जिम्मेदारी और कार्य को लेकर साफ किया कि, नगर के विकाश में हर संभव प्रयास किया जायेगा एवं कार्यों में पारदर्शिता लाई जायेगी।

इस दौरान अलग अलग वार्डो में स्थानीय सभासद करम हुसैन, राजकुमार नायक, पूर्व विनोद विनोद कुमार, सागर विश्वकर्मा, आशीष जायसवाल, संजय गुप्ता, सोनी मद्धेशिया, नितिन मद्धेशिया, राजेश उपाध्याय, रवि मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, परमेश्वर, राजन, रामधनी, शक्ति, राजू, कृष्णा, आकाश, शनि सन्नी गुप्ता, संजीव जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, शक्ति सिंह, सबरे आलम, हनी वर्मा, आजाद सिंह सहित भारी संख्या में लोगो कि उपस्थिति रही।

Most Viewed Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *