1
1
सोनौली
भारत नेपाल सिमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले की पुलिस ने भारत से तस्करी कर लायी गयी भारी मात्रा में कपड़ा जुटा समेत कई समान बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सीज कर दिया है।
डीएसपी भैरहवा कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह बंजारा टोले, रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका वार्ड संख्या 6, रूपन्देही, जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय धकधाई और पुलिस चौकी पिपराहावा रूपन्देही से तैनात एक संयुक्त दल ने 6,57,550 रुपये मूल्य के लेडिज चप्पल 504 जोड़ी टीशर्ट 263, रेडीमेड कपड़े मोजा हाफ पैंट सहित 750 पीस थान कपड़ा 1200 मीटर बरामद किया गया जिसे भारत से अवैध रूप से लाया गया था और एक खाली खेत में तिरपाल से ढककर छिपाया गया था। इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया, रूपन्देही को सौंप दिया गया है।