1
1
दुसरे के नाम से गलत शिकायत करने वाले युवक के खिलाफ पीड़ित विद्यालय प्रबंधक ने महाराजगज कि सोनौली पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार को सोनौली पुलिस को एक तौफीक अंसारी नामक युवक के हस्ताक्षर लिखित सहित शिकायत पत्र सोनौली पुलिस को प्राप्त हुआ जिसमें एक विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ विधालय के बाहर सड़क जाम सहित कई आरोप थे। पुलिस ने शिकायत पत्र का सज्ञान लेते हुए विद्यालय प्रबंधक और तौफीक को बुलाया ।जिसमें तौफीक नामक युवक ने शिकायत पत्र नही देने और उस पर हस्ताक्षर नही करने की बात कही जिस पर पुलिस ने शिकायत पत्र लाकर देने वाले युवक की पहचान कर ली। विधालय प्रबंधक श्रीचंद बर्नवाल ने बदनाम करने, हमारे साथ सुथरी छवि को धुमिल करने ब हमारा मानसिक उत्पीड़न करने के बदनियत से शिवम नामक एक युवक के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। जिसमे दूसरे व्याक्ति तौफीक के नाम से उसका नाम व हस्ताक्षर फर्जी व कुटरचित ढंग से प्रयोग किया गया। उन्होंने कार्यवाही की मांग किया है।
इस सम्बंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विधालय की तरफ से तहरीर मिला है जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।