Popular Posts

संदिग्ध वस्तु मिलने पर आवागमन बन्द पहुची नेपाली सेना


सोनौली
भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे भैरहवा कस्बे के लुम्बिनी गेट के पास मंगलवार की सुबह संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद करीब तीन धंटे उक्त मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया। मौके पर पहुची नेपाली सेना के जांच के बाद फिर से आवागमन शुरू कर मामले की जांच नेपाल पुलिस कर रही है। उक्त संदिग्ध वस्तु में बीयर की बोतल के अंदर मिट्टी और पत्थर मिले है। और एक पर्ची मिली है। जिसमे आइये नेपाल बन्द को सफल बनाए लिखा हुआ पाया गया संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद कुछ समय के लिए शहर में अफरा तफ़री का माहौल हो गया था।
डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि संदिग्ध वस्तु में जांच के दौरान भैरहवा में लुंबिनी गेट के पास एक संदिग्ध चीज़ मिली है। बाहर ‘आइए नेपाल बंद को सफल बनाएं’ लिखा हुआ दिखने के बाद, उस सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पहुंची नेपाल आर्मी की टीम ने पाया कि बीयर की बोतल के कैन को फेंकते समय उसमें मिट्टी और पत्थर रखे गए थे। पुलिस ने कहा है कि ऐसी चीज़ लोगों को डराने के इरादे से रखी गई थी। पर्ची में नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनावों का बायकॉट करते हुए नेपाल बंद का आह्वान किया है। वही नेपाल कपिलवस्तु जिले में विभिन्न स्थानों पर विस्फोटक प्रदार्थ रखने के आरोप में पुलिस ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी बहुमत बाणगंगा कपिलवस्तु साधारण सदस्य 58 वर्षीय शोभे थारू नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *