Popular Posts

व्यापारी के संदिग्ध मौत के खुलासे को लेकर परिजनों का हंगामा, सड़क जाम धरने पर बैठे

अड्डा बाजार/नौतनवा महराजगंज।

मंगलवार को मिले संदिग्ध अवस्था मे मृत व्यापारी के परिजनों ने आज हंगामा खड़ा कर दिया है, बताया जा रहा है कि, परिजनों ने मांग किया है कि, संदिग्ध हालात में हुवे व्यापारी की मृत्यु का हत्या की गुल्थी का खुलासा जल्द से जल्द किया जाये।

परिजनों ने अपनी मांग अड़े और अड्डा बाजार में रास्ता जाम कर ज्वेलरी व्यापारी अजय वर्मा की मौत पर तत्काल खुलासा को लेकर सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, वही स्थानीय लोगो की भीड़ ने परिजनों के साथ सड़क जाम कर धरने पर गए।

साफ खुलासे की मांग पर अड़े ग्रामीण

निर्माणाधीन राइस मिल के पास मिले शव को लेकर परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है प्रदर्शनकारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया है उनकी मांग है कि जिले के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और मामले का तत्काल व निष्पक्ष खुलासा किया जाए।

ठप हुआ यातायात

प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को बेनकाब नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।

One thought on “व्यापारी के संदिग्ध मौत के खुलासे को लेकर परिजनों का हंगामा, सड़क जाम धरने पर बैठे

Leave a Reply to wvkullgjwl Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *