Popular Posts

यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर

यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शुक्रवार को प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए UP-TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को होगी। ऑनलाइन एप्लिकेशन 27 मार्च से भरे जाएंगे। फॉर्म और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। इस बार जनरल और ओबीसी के लिए फॉर्म फीस 2 हजार रुपए है। पिछली बार की तुलना में 800 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।

फॉर्म में सुधार और शुल्क समाधान की आखिरी तारीख 1 मई तय की गई है। आयोग ने कहा है कि इस बार TET में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है।

यूपी में TET परीक्षा 4 साल बाद होने जा रही है। 28 नवंबर, 2021 को परीक्षा लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दी गई थी। काफी जद्दोजहद के बाद यह परीक्षा 21 जनवरी 2022 को कराई गई थी। इसके बाद से अभी तक यह परीक्षा नहीं हो सकी थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा के इंतजार में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *