Popular Posts

आगामी पर्व को लेकर सीमा पर अलर्ट भारत आने जाने वाले यात्रियों की हो रही जांच


सोनौली
आगामी पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। पुलिस एवं एसएसबी के जवान अलर्ट पर है। नेपाल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति है। भारत नेपाल सीमा पर स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए है। सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। क्षेत्र की निगरानी के लिए डॉग स्क्वायड की टीम और सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। महाशिवरात्रि और होली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है।
झेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती झेत्र के पगडंडियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जांच के निर्देश दिए गए है।

One thought on “आगामी पर्व को लेकर सीमा पर अलर्ट भारत आने जाने वाले यात्रियों की हो रही जांच

  1. free sky guide You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

Leave a Reply to free sky guide Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *