1
1
किसी दिन हो सकती है बड़ी दुर्धटना
सोनौली।महराजगंज
भारत से नेपाल निर्यात होने वाले सामानों की पर्व के दौरान अधिकता और सीमा पर भारतीय मालवाहक ट्रको के प्रवेश की समस्या के बाद सोनौली भारतीय सीमा में करीब दस किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है बीते एक सप्ताह से मालवाहक ट्रक सोनौली सीमा में फंसे है। जिसके कारण कुछ वाहन चालक कतार से निकल कर नेपाल जा रहे है। उसके लिए बतायदा पुलिस सेवा शुल्क वसूल रही है। पर्व में तेजी का फायदा उठाते हुए सोनौली सरहद के सीमावर्ती पुलिस ने अपनी अबैध वसूली लिए दोनों देशों के व्यापारी और उधोगपतियों को परेशानी में डाल दिया है। सोनौली नेपाल सीमा पर पुलिस ने अवैध वसूली के लिए करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगवा दिया। इससे होली पर्व में नेपाल के लिए जरूरी सामान ले जाने वाले सैकड़ो ट्रक चार से पाँच दिनों से फंस गए। कई नेपाली संगठनों और व्यापारियों ने इसकी शिकायत काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से किया है। लेकिन इसका कोई असर देखने को नही मिला। नौतनवा थाना झेत्र के छपवा चौकी तिराहे के रास्ते नौतनवा कस्बे के अंदर से कटिंग की गाड़ियां रात में सोनौली कोतवाली झेत्र के कुनसेरवा तक लाई जाती है। इस बीच दलाल ट्रकों को जबरन लाइन तोड़कर आगे करने में जुटे रहते है। कुंसेरवा बाईपास से सीधे सनौली टेम्पू स्टैंड तक भेज दिया जाता है। जिसके एवज में दलालों व पुलिस कर्मियों ने मोटी रकम वसूल की । दिल्ली से नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुचे ट्रक चालक सुखबिंदर सिंह ने बताया कि आज चार दिन से लाइन में लगा हूँ। पीछे की गाड़ियां रात के अंधेरे में आगे जा रही है।
सीओ नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि कतार से निकल कर जाने की शिकायत मिली है जाच कर कार्यवाही किया जाएगा।