Popular Posts

मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा बहु बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन


सोनौली कोतवाली झेत्र के ग्राम पोखरभिंड़ी में सोनौली पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा “बहू-बेटी सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियां एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
रविवार की दोपहर कोतवाली झेत्र के ग्राम सभा पोखरभिंड़ी मे एसआई प्रिया तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए कई योजनाएं एवं अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मेलन में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समझाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी समस्या के समाधान हेतु तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बहू-बेटी सम्मेलन” के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *