Popular Posts

महाराजगंज में भारत एव नेपाल मीडिया के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन


भारत एव नेपाल मीडिया के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन शनिवार को नौतनवा इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया गया । भारतीय टीम का कप्तान अमित त्रिपाठी टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय मीडिया टीम ने निर्धारित 15 ओवरों के मैच में 194 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
नेपाली मीडिया टीम के कप्तान कमल राय मांझी के नेतृत्व में उतरी नेपाली मीडिया की टीम 13 ओवरों में ही 106 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय टीम ने 88 रनों से मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह एव विशिष्ट अतिथि एसएसबी कमांडेंट जगदीस प्रसाद धाबाई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। सीडीओ महेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते ऐसे ही आयोजनों से और मजबूत होते हैं। टांस जीतकर भारतीय मीडिया टीम बैटिंग करने का फैसला लिया ।भारतीय मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध सदियों पुराना है। दोनों देशों के बीच कि संबंधों को और मजबूत बनाने का प्रयास लगातार चल रहा है। मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के माध्यम से रोटी बेटी के संबंधों को और बेहतर बनाने में बल मिलेगा। भारतीय टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 194 रन बनाकर नेपाली मीडिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल मीडिया की टीम 13 ओवरों में सभी विकेट खो कर महज 106 रन ही बना सकी। भारतीय मीडिया टीम ने 88 रनों से नेपाल मीडिया टीम को पराजित कर दिया। भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बेहतरीन बैट्समैन अनुज शुक्ला को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का ख़िताब नेपाल टीम के राधेश्याम को दिया गया। बेस्ट बॉलर का अवार्ड भारतीय टीम के खिलाड़ी अजय जायसवाल एवं बेस्ट कीपर सुदेश त्रिपाठी को दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समाज सेवी सुधाकर जायसवाल, विकास दुबे , विवेक सिंह, संजय मिश्रा केसिएम त्रिपाठी, आदित्य कुमार, विजय प्रताप श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव, आकाश बेरीवाला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *