Popular Posts

होली से पहले सोनौली पुलिस का रूट मार्च संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का दिलाया भरोसा


आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया।
मंगलवार की शाम सोनौली पुलिस बल ने बाजार, मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील गांवों का भी भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की।असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद स्थापित किया। उन्हें त्योहार के दौरान अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *