1
1
अंतरराष्ट्रीय कस्बा सोनौली स्थित श्री सुभाष चन्द्र बोस हाई स्कूल में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 95वीं पुण्य तिथि बड़े ही नम्र और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कन्हैया लाल साहू ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की मिसाल है। उनका योगदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि, 23 मार्च 1931 को देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह की शहादत को 95 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके विचार आज भी जीवंत हैं।
इस मोके पर ओम प्रकाश वर्मा, मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, प्रधानाचार्य नरेंद्र गुप्त, व्यवस्थापक रामप्रीत गुप्त सहित सहायक अध्यापक रामसुरेश गुप्त, नवल किशोर गुप्त, बसंत मद्धेशिया, सूर्यप्रकाश मद्धेशिया, रमा पाण्डेय, सूरत, नादरा, लिपिक बृजेश शुक्ला तथा विष्णु दयाल यादव, प्रतिमा मिश्रा सहित शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।