1
1
त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नौतनवां क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च थाना नौतनवां से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया, उन्होने कहा कि सभी त्यौहार सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयासों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।