Popular Posts

सोनौली में रसोई गैस संकट, होली पर्व पर किल्लत को लेकर उपभोक्ता आक्रोशित


स्थानीय नगर पंचायत में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरत माने जाने वाले गैस सिलेंडर के लिए लोगों को सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है लेकिन गैस नही मिल रही होली पर्व में गैस की किल्लत से स्थानीय उपभोक्ता काफी नाराज है। कहना है कि गैस नही मिल रही है। त्यौहार के समय मे पहली बार ऐसा हुआ कि गैस नही मिल रही है।
मंगलवार को सोनौली स्थित इंडेन गैस सर्विस से गैस नही मिलने के कारण कई परिवारों को मजबूरन चूल्हे का सहारा लेना पड़ा है। इससे आमजन को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधिराम , सूरज, संदीप, किशन, उमाकांत, सुरदर्शन, वकील , संतोष, गीता देवी सहित कई लोगो ने बताया कि एक सप्ताह से गैस नही मिला। होली पर्व पर पहली बार गैस नही मिल रहा है। कुछ लोगो का कहना है गैस कज कालाबाजारी हो रही है। एक सप्ताह से परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस की समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इस सम्बंध में गैस एजेंसी संचालक हरिश्चन्द्र जायसवाल ने बताया कि डिपो से मांग के अनुरूप गेस नही मिल पा रहा है। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को बुकिंग करना अनिवार्य है। जितने उपभोक्ताओं ने बुकिंग किया है। उसी के अनुसार डिपो से गैस आ रही है। सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग करना अनिवार्य हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *