1
1
आठ गाँव मे 40 डॉक्टरों की टीम ने किया ग्रामीणों का इलाज
सोनौली।महराजगंज
श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा के तहत राष्ट्रीय स्वंय सेवक सन्ध के सयुक्त तत्वाधान में सीमावर्ती झेत्र के आठ गांव में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर का समापन रविवार की शाम स्थानीय कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर विधालय परिसर में हुआ जिसके मुख्य अतिथि राजीव नयन विभाग प्रचारक , राधव कुमार सह सेवा संयोजक विधा भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश और झेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर कुमार गौतम ने स्वास्थ शिविर में सेवा करने वाले सभी डॉक्टरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।राजीव नयन ने बताया कि आठ गांव हरदी डाली, मर्यादपुर नौतनवा, सेवतरी, अहिरौली, जारा, बभनी, झिगनती और परसा मलिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय स्वास्थ शिविर में 40 डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का इलाज किया और लोगों ने जाच करा कर दवाइयां ली। उन्होंने ने कहा कि समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। आने वाले 25 साल में स्वास्थ्य ,शिक्षा के मामले में भारत और अधिक आत्मनिर्भरता प्राप्त कर लेगा। सेवा भारतीय आने वाले दिनों में भी अधिक लोगों तक सेवा पहुंचाने के लिए अपने अभियान को जारी रखेगी।
निशुल्क चिकित्सा शिविर मे चिकित्सकों का नेतृत्व कर रहे डॉ राजीव सक्सेना (वाइस प्रिंसिपल बीआरडी मेडिकल कालेज देवरिया) ने कहां कि पैर में दर्द और सर्दीजुकाम के मरीजो की संख्या काफी रही।
इस मौके पर डॉक्टर अमित राय, अजय पेनवार, विशेष जैन, प्रियंका श्रीराम सिंह, तुलसी राम प्रान्त प्रमुख सुरेश विश्वकर्मा, जिला प्रचारक नगेन्द्र , चन्द्रभान अंकित साहू
धीरज मद्देशिया नगर प्रचार प्रसार प्रमुख सहित कई मौजूद रहे।