1
1
सुरक्षित यात्रा मानक के विपरीत चल रही थी बसे
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अबैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनो के खिलाफ एआरटीओ विभाग ने एक टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए तीन यात्री बस का चालान किया है जबकि अबैध रूप से डिपो के पास सवारी भर रहे एक कार और एक ऑटो को सीज किया है। उक्त छोटे वाहन अबैध रूप से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी।
रविवार की दोपहर एआरटीओ विभाग ने सोनौली बॉर्डर पर अबैध वाहनो के खिलाफ कार्यवाही के दौरान टीम से बचकर सवारी लेकर सोनौली से गोरखपुर जा रही एक कार को जांच के दौरान सोनौली टेम्पू स्टैंड पर पकड़ लिया और जाच के दौरान कोई वैध कागजात नही मिले। वाहनो को सीज कर दिया गया। जांच के दौरान रोडवेज बस डिपो के पास सड़क किनारे एक ऑटो को सीज किया। और सुरक्षित यात्रा मानक के विपरीत तीन बसों का चालान किया है।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा मानक के विपरीत चल रही तीन बसों का चालान किया गया है। उक्त बसों के इमरजेंसी दरवाजे नही खुल रहे थे। इसके साथ ही दो वाहन सीज किए गए है। उन्होंने बताया कि अन्य वाहनों की जांच किया जा रहा है।