Popular Posts

अशोभनीय टिप्पणी पर सोनौली में प्रदर्शन, मौलाना सलीम के पुतले का दहन

सोनौली
सीएम योगी की माता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगा कर बुधवार की दोपहर स्थानीय भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों के लोगो ने कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे पर बिहार के मौलाना सलीम का पुतला फूंका। लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। और कार्यवाही की मांग की। साथ ही गृहमंत्री भारत सरकार को संबंधित पत्र मौके पर पहुंचे सोनौली पुलिस को सौंपकर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। कहा कि बिहार के मौलाना की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनत जायसवाल, मंडल मन्त्री राजू भारती, राजू कुमार, संदीप सिंह, नन्हे, प्रदीप , समशेर चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *