1
1
नगर पंचायत सोनौली में स्थित प्राचीन काली मंदिर परिषर से आज प्रभु श्रीराम के अनंत भक्त एवं कलयुग के रक्षक अंजनी पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के मौके पर भब्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस शोभायात्रा में पुरुषो के साथ महिलाएं एवं बच्चों की अदाम्य ऊर्जा देखने को मिली, जो भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा की शोभा को और अदाम्य एवं मनमोहक बना दिया।
वृहस्प्तिवार कि सुबह के 10 बजे काली माता मंदिर परिषर में स्थापित हनुमान जी मूर्ति की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात यह शोभायात्रा 11 बजे मंदिर परिषर से निकल कर मंगल बाजार, एसएसबी रोड से होते हुवे रामजानकी चौक से बस पार्क व टैक्सी स्टैंड से नोमेंस लैंड से रामजानकी होकर समापन काली माता मंदिर पर हुवा।
शोभायात्रा में आएं भक्तो के लिए स्थानीय व्यापारियों नें जगह जगह लोगो नें प्रसाद एवं जलपान का प्रबंध किया था।
इस मौके पर शोभायात्रा में कोई यातायात अवरोध ना हो मौके पर थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज सोनौली मय फ़ोर्स शोभायात्रा का स्काउट किया।
इस दौरान नगर के बैजू यादव, अजय उर्फ़ बबलू सिंह, हरेन्द्र जायसवाल, दिलीप यादव, जुगुल किशोर कन्नौजिया, राजू पटवा, प्रवीण मद्धेशिया, नीरज गुप्ता, नन्द किशोर मद्धेशिया, अंकित अग्रहरी, गौरी शंकर जायसवाल, पंकज जायसवाल, श्रीनिवास जाँ, प्रकाश मोदनवाल सहित व्यापारियों एवं हनुमान सेवा समिति के सदस्यो के साथ सैकड़ो सनातनियों की उपस्थिति रही।
