Popular Posts

हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकला बाइक रैली


स्थानीय कस्बा स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर से हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को युवाओं ने बाइक रैली निकाली। भगवा ध्वज लहराकर जय हनुमान एवं जय श्रीराम के जयकारे लगाए। वृहस्पतिवार को होने वाले भव्य शोभायात्रा वार्षिक जागरण और भंडारे में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया युवाओं के जय माता दी, जय माता दी और जय श्रीराम जय हनुमान के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। काली माता मंदिर से शुरू हुई बाइक रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्याम काट, पिपरहिया चौक, न्यू एसएसबी रोड नो मेंस लेंड होते हुए
मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। युवा नेता समाजसेवी वैजू यादव ने बताया कि वृहस्पतिवार की सुबह हनुमान जयंती मनाई जाएगी और भव्य शोभायात्रा के साथ शाम को जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कमल मद्देशिया, पंकज जायसवाल, बबलू सिंह, देवेंद्र जायसवाल, धीरज मद्देशिया, अंकित साहू, अमित कुमार, नीरज गुप्ता, राज कुमार नायक, राजू पटवा, कृष्णा, नंदकिशोर मद्धेशिया, प्रकाश जयसवाल, ब्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, आकाश अग्रहरि, श्रीनिवास जयसवाल, अजय जयसवाल, शम्भू जयसवाल,अरविन्द जयसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *