Popular Posts

सोनौली में व्यापारियों के साथ बैठक, गंभीर मुद्दों पर चर्चा

सोनौलीनौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी विधायक ने रविवार की शाम नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सम्मानित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना और क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। सोनौली कस्बे में स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक किया जिसमें व्यापारी नेता विजय रौनियार ने नगर की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। व्यापारियों ने पेयजल संकट, सड़क जाम की समस्या तथा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के नाम पर कथित उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन से समन्वय कर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से प्रेम जायसवाल, गुरु मद्देशिया, रवि वर्मा, प्रताप मद्धेशिया, पवन जायसवाल, जगदीश कुमार, नीरज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *