Popular Posts

सोनौली मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ


आदर्श नगर पंचायत सोनौली में शासन द्वारा नामित मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तीन नामित सभासद प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा और हरी नारायण लोधी को एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब ने किया और सभी सभासदों ने बुके भेंट कर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। समारोह के अंत में नव-शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर ईओ सोनौली राहुल यादव, वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार, ब्लाक प्रमुख राकेस मद्देशिया, बच्चु लाल, सुभाष जायसवाल, सुभाष यादव, राजू भारती, राजू गुप्ता, गुरु मद्देशिया, नीरज कुमार, राजेन्द्र कुमार, रवि, राजेश उपाध्याय , सागर विश्वकर्मा, मनोज कुमार, नन्हे कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *