1
1

सोनौली/महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर नौतनवा पश्चिम मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के निवासी प्रेम सिंह और राजकुमार उर्फ़ राजू भारती को उनकी कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नौतनवा पश्चिम मंडल का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जैसे ही प्रेम सिंह और राजू भारती के मनोनयन की सूचना क्षेत्र में पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनायें देना शुरू कर दिया।
इस उपलब्धि पर नगर पंचायत सोनौली के प्रमुख व्यक्तित्वों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, जिनमें मुख्य रूप से रवि वर्मा (मनोनीत सभासद, नगर पंचायत सोनौली) प्रेम वर्मा (मनोनीत सभासद) हरिनारायण लोधी (मनोनीत सभासद) आमिर आलम (सभासद) अजय उर्फ बबलू सिंह (अध्यक्ष, व्यापार मंडल) बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि इन दोनों युवा नेताओं के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
संगठन के प्रति जताई कृतज्ञता
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए प्रेम सिंह और राजू भारती ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।