1
1
सोनौली
कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 कुन्सेरवां निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही एक टूरिस्ट बस ने साइकिल सवार इब्राहिम अंसारी (45) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बस का पीछा कर उसे छपवा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर घंटों जाम लगा दिया और मुआवजे व चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन एक धंटे पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा व नौतनवा पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। बाद में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद व नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि बस में कुल 48 श्री लंका के यात्री सवार थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल है। बताया गया है कि मृतक इब्राहिम वार्ड नंबर 7 राहुल नगर का निवासी था, वह रोज शाटरिंग का दिहाड़ी मजदूरी करता था, काम के सिलसिले मे वह नौतनवा जा रहा था जहां दुर्घटना हों गई, मृतक के तीन लड़किया और एक लड़का हैँ।। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सुरक्षा इंतजाम न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। आवागमन सामान्य है।