1
1
स्थानीय होटल एवं लाज संचालक नियमो की कर रहे अनदेखी
सीमावर्ती झेत्र के होटल और लाज की रिपोर्ट खुफिया विभाग ने शासन को भेजा
सोनौली
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सोनौली स्थल मार्ग पहले नम्बर पर है। बीते कुछ दिनों से स्थानीय होटल एवं लाज संचालक तीसरे देश के नागरिको के लिए भारत सरकार द्वारा फॉर्म सी एक्ट प्रावधान लागू किए जाने के बाद उन्हें ठहरने के लिए कमरा नही दिए लेकिन वही नियमो के मुताबिक नेपाली और भूटान के नागरिको के ठहरने की व्यवस्था पर सीमावर्ती झेत्र के होटल और लाज संचालक सजक नही है। कई संचालको के पास अभी फॉर्म सी भरने के लिए आईडी पासवर्ड भी नही है। लेकिन संचालको के यहां नेपाली नागरिको के ठहराव की सूचना मिल रही है। जिसको लेकर स्थानीय खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजा है।
नेपाल में चुनाव के कारण तीन दिनों तक बॉर्डर शील रहा जिसके कई विदेशी नागरिकों को सीमा पर ठहरने के लिए कोई कमरा नही मिला जिसको लेकर उन्हें काफी परेशानी हुई और मामला सामने आया कि फॉर्म सी भरना जरूरी है। वही नेपाली और भूटानी नागरिको के लिए फॉर्म सी भरना जरूरी है। लेकिन यहां संचालको द्वारा नियमो का पालन नही किया जा रहा है। थाई बुद्ध विहार के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया की हमारे यहां सभी विदेशी नागरिकों के ठहराव सहित आने और जाने के सभी रिकार्ड ऑनलाइन भरे जाते है। फार्म सी में विदेशी नागरिकों को रुकने से लेकर भारत मे आगमन कब कहा कैसे रुके कहा जाना सब भरना है कोई मित्र भी है तो उसकी डिटेल भारत सरकार के पोर्टल पर भरना अनिवार्य है। सोनौली सिमा पर विदेशी नागरिकों को होटल में कमरा नही मिल रहा था। लेकिन एक से दो होटल संचालको ने आई डी पासवर्ड बना लिया है। शासन द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि अधिकांश होटल, अस्पताल, संस्थान, अन्य ठहरने के स्थानों के मालिक प्रबन्धकों द्वारा गृह मंत्रालय के डिजिटल सी फॉर्म पोर्टल पर पंजीकृत नहीं किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूष् ऐसे विदेशी का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। इस कारण से उ.प्र. में रहने वाले विदेशी को ट्रैक और ट्रेस करना बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो गया है। यह भी जानकारी में आया है कि उपर्युक्त में से कुछ लोग, जिन्होंने सी फार्म एस फार्म पोर्टल पर पंजीकरण कराया है या नहीं कराया है, वह समय पर सी-फार्म नहीं भर रहे हैं, बल्कि वह संबंधित जिले के एलआईयू स्टाफ को अप्रचलित मैनुअल सी-फार्म प्रोफार्मा में विदेशियों का विवरण प्रेषित कर रहे हैं, जो बहुत देर से तथा अक्सर अधूरा त्रुटिपूर्ण होता है। विदेशियों द्वारा उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों जैसे जासूसी विध्वंसक गतिविधियों आदि को रोकने के लिए, डिजिटल सी फॉर्म प्रारूप में विदेशियों का अद्यतन डेटा अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक है, जो सभी सुरक्षा एजेंसियों को सभी विदेशियों की समग्र ट्रैकिंग और ट्रेसिंग में मदद करता है। खुफिया विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि कई होटल, अस्पताल व संस्थानों द्वारा नेपाली और भूटानी नागरिकों का सी-फॉर्म नहीं भरा जा रहा है, जो गलत है, क्योंकि हाल की कई आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दृष्टिगत सभी विदेशियों के अद्यतन और उन्नत डेटा के लिए नेपाली और भूटानी नागरिकों के सी-फॉर्म की भी वर्तमान समय की आवश्यकता है।
इस सम्बंध में झेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि फॉर्म सी भरना अनिवार्य है। सभी होटल एवं लाज की जांच की जाएगी अगर इसमे कमी पाया गया तो आवश्यक कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।