1
1
सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा, पुलिस और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त दल द्वारा अवैध तरीके से नेपाल से भारत लेकर आ रहे 7,07,500/- रूपए भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा । सूचना प्राप्त हुआ कि चेक पोस्ट ककरहवा के रास्ते अवैध रूप से नेपाल से भारत, भारतीय मुद्रा की तस्करी होने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही चेक पोस्ट ककरहवा पर सशस्त्र सीमा बल. उत्तर प्रदेश पुलिस और सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त दल द्वारा आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जाने लगी कुछ समय पश्चात एक ब्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आ रहा था संदेह के आधार पर संयुक्त दल द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी लिया गया जिसके दौरान व्यक्ति के जेब से भारतीय मुद्रा की गड्डीया बरामद हुई I पूछ-ताछ के दौरान पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम- आशु, उम्र 22 वर्ष, पता- पानीपत राज्य- हरियाणा बताया । उस व्यक्ति के पास बरामद मुद्रा से सम्बंधित कोई वैध्य दस्तावेज नहीं था I संयुक्त दल द्वारा पैसों की गिनती करने पर 500 रुपये के कुल 1415 नोट बरामद हुए I तत्पश्चात संयुक्त दल द्वारा द्वारा उचित कागजी कार्यवाही के उपरांत बरामद कुल 7,07,500/- रुपये भारतीय मुद्रा को जब्त कर, व्यक्ति सहित सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा, जिला- सिद्धार्थनगर को सुपुर्द कर दिया गया। #सिद्धार्थनगर #Siddharthnagar #viralpost #viral #followersシ゚ #siddharthnagarpolice #siddharthnagarnews #siddharthnagar #Crime @topfans Sashastra Seema Bal – SSB