Popular Posts

पिकअप वाहनों की पुलिस ने शुरू की नंबरिंग कसेगा तस्करी पर शिकंजा


सोनौली
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में संचालित पिकअप वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत प्रत्येक पिकअप वाहन की थानेवार नंबरिंग की जा रही है जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि, विशेषकर गौ तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
सोनौली कोतवाली में अब तक लगभग 100 से अधिक पिकअप वाहनों का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के बाद वाहनों के बोनट और दोनों दरवाजों पर स्पष्ट रूप से ‘PSO पुलिस सोनौली’ अंकित किया जा रहा है। इससे यह आसानी से पहचाना जा सकेगा कि संबंधित पिकअप किस थाने के अंतर्गत पंजीकृत और सत्यापित है।
पुलिस का मानना है कि कई बार बाहरी या संदिग्ध वाहन क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे देते हैं। नंबरिंग व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे वाहनों की तुरंत पहचान संभव होगी और गौ तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
प्रभारी कोतवाल राम चंद्र राय ने बताया कि अभियान के तहत अब तक लगभग 100 पिकअप का सत्यापन किया गया है। शेष वाहनों का सत्यापन भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गो तस्करी की रोकथाम और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *