Popular Posts

नेपाल कपिलवस्तु में तनाव महाराजगंज और बरगदावा में अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा लागू

ईद नवरात्र पर्व को लेकर भारी पुलिस बल तैनात


रामनवमी और ईद के उल्लास के बीच सीमावर्ती नेपाल झेत्र के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज और बरगदवा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार की दोपहर 2 बजे से अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा लागू कर दिया है।
विवाद की शुरुआत शनिवार सुबह उस समय हुई जब मंदिरों में रामनवमी के भजन और मस्जिदों में नमाज के दौरान (लाउडस्पीकर) की आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यह बहस कुछ देर बाद हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस घटना में मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं, जिससे स्थानीय युवाओं में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन कारियो ने सड़क पर टायर जला कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
​मुख्य जिला अधिकारी कपिलवस्तु भावेश्वर घिमिरे ने बताया कि झड़प के दौरान पत्थरबाजी में सुरक्षा कर्मी सहित 6 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है। जिसमे पूर्व: बरगड़ी पुल तक ,पश्चिम: बहादुरगंज चौक तक, उत्तर: महाराजगंज बाजार तक और दक्षिण: हरदौना क्षेत्र तक अगले आदेश तक इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा, बैठक, रैली या सार्वजनिक जमावड़े पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *