Popular Posts

नव ज्योति स्कॉलर एकेडमी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्


आदर्श नगर पंचायत सोनौली स्थित नव ज्योति स्कॉलर एकेडमी विद्यालय का दूसरा वार्षिक उत्सव गुरुवार की देर रात तक बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने कव्वाली, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान, नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी.एन. मिश्र, अवनीश मिश्रा, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, रवि वर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

oppo_0


संस्कार और शिक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार ही जीवन को नई दिशा देते हैं। उन्होंने समाज को शिक्षित और संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर वह हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल
इस अवसर पर बच्चों ने “अंधेर नगरी चौपट राजा” नाटक, गणेश एवं सरस्वती वंदना और कव्वाली जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में अलग ही उत्साह भर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रबंधक शिरीष पांडे ने सभी अतिथियों का टोपी पहनाकर और पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
विद्यालय के 20 वर्षों की उपलब्धि पर खुशी
अंत में प्रबंधक शिरीष पांडे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय ने अपने शैक्षिक सफर के 20 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को वार्षिक उत्सव की दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारित और सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, और ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *