Popular Posts

यूजीसी के समर्थन में बैठक कर राष्ट्रपति को लिखा पत्र



आदर्श नगर पंचायत सोनौली में यूजीसी एक्ट के लागू करने के समर्थन में स्थानीय भाजपा नेताओं ने एक बैठक कर सुप्रीम कोर्ट ,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित एक पत्र भेजा है।
रविवार की शाम हिन्दू धर्म गोशाला समिति नौतनवा के संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा और भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के सयुक्त नेतृत्व में सोनौली नगर में यूजीसी एक्ट के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला कर एक बैठक किया गया जिसमें ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि
भारतीय जानता पार्टी सरकार एवं न्यायलय की देख रेख में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे में पाया गया कि छोटे तथा माध्यम वार्गीय जातियों के बच्चों को आशानुरूप आज भी विशेषकर अध्यनरत छात्र -छात्राओ को बिभिन्न प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए 1956 में लागू यूजीसी में सुधार करते हुए एससी एसटी के साथ ओबीसी सामाज को भी जोड़ते हुए नए प्रावधान के साथ 13 जनवरी 2026 को देश में यूजीसी कानून पूर्णरुप से लागू किए हैं, न्यायलय एवं भारत सरकार के द्वारा लागू यूजीसी का हम सभी व्यापारी हृदय से स्वागत करते हैं तथा हम सभी व्यापारी एवं आमजन आग्रह पूर्ण निवेदन करते हैं कि यूजीसी कानून को पूर्ण रुप से स्थिति बरकार रखा जाएं।
बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नीरज कुमार, हरेंद्र कुमार, अनिल यादव, सुरेश कुमार, गुरु मद्देशिया, राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *