Popular Posts

नई सरकार से भारत के साथ मजबूत होंगे रिश्ते पूर्व मंत्री चन्द्र केस गुप्ता



नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एवं पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की रविवार को सुबह गिरफ्तारी की सूचना ने नेपाल की राजनीतिक गलियारों में हलचल चला दी है। बालेंद्र शाह की सरकार को नेपाल में एक नई उम्मीद के साथ लोग देख रहे हैं। नेपाल के पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने एक बातचीत में कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की सरकार में भारत और नेपाल के संबंधों में और मजबूती आएगी। दोनों देशों रिश्ते काफी पुराने हैं। माता सीता और भगवान राम से यह संबंध सदियों से चला आ रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रकेश गुप्ता ने कहा कि बालेंद्र शाह सरकार ने जो प्रतिवेदन पेश किया है, उसी के तहत यह कार्रवाई हुई है। नेपाल सरकार ने सोच समझ कर हो कदम उठाया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *